दोस्तों अगर आप आज के युग में आगे बढ़ना चाहते है या तरक्की चाहते है तो आपको इंग्लिश बोलना और समझना और लिखना आना बहुत आवश्यक हो गया हैं। अगर आप हिंदी भाषी प्रदेश से है और आप आर किसी सरकारी स्कूल में पढ़े है तो वह इंग्लिश भाषा पर ज्यादा जोर नहीं दिया जाता है जिसकी वजह से शुरुआत में ही इंग्लिश पर विशेष ध्यान ना देने के कारन बच्चे इंग्लिश में पिछड़ जाते हैं।भारत में करोडो हिंदी भाषी लोगो का सवाल रहता हैं इंग्लिश कैसे सीखे? दोस्तों आज हम android app के बारे में बताएँगे जिन्हें आप free में download कर सकते है और उनका उपयोग करके आप कुछ दिनों में अंग्रेजी सीखने में मदद मिलेगी।

अंग्रेजी सीखने वाली ऐप – ENGLISH LEARNING APPS IN HINDI

1. Duolingo: Learn Languages Free

यह ऐप सबसे बढ़िया ऐप जिससे आप इंग्लिश आसानी से सीख सकते है। Duolingo ऐप में इंग्लिश सिखाने के लिए गेम्स का प्रयोग किया गया हैं जिससे सीखने में भी मज़ा आता हैं। अंग्रेजी के अलावा आप कई दूसरी लैंग्वेज भी आप इस ऐप के जरिये सीख सकते हैं। आपको बस रोजाना अपने दिन के 30 मिनट इस ऐप को देने है और आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को करते जाना हैं। Duolingo की विशेषता ये है की ये आपके सीखने के तरीके को समझता है और फिर आपको उसी के अनुसार आपको आगे के सवाल देता है। इस पर आप अपना प्रोफाइल बना सकते हैं जिससे आपके रोज की Progress उसमे सेव होती है। इससे होगा ये की जैसे आपने आज जहा इंग्लिश सीखना छोड़ा हैं कल या फिर किसी और दिन फिर से जब आप इस ऐप को खोलेंगे तो वो वही से आगे शुरू होगी।

आप अपने एंड्राइड फ़ोन में बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप इनकी official site पर पहुच जायेंगे जहा से भी आप इंग्लिश सीखना शुरू कर सकते हैं। ठीक उसके निचे Duolingo app Download करने का लिंक होगा जिस पर जाकर ऐप को मोबाइल में install किया जा सकता हैं।

Click Here to Download : Duolingo App

2. Hello App : Learn English in Hindi

दोस्तों आप हिंदी के अलावा भारत में बोली जाने वाली किसी भी क्षेत्रीय भाषा के जरिये अंग्रेजी सीखना चाहते है तो हेल्लो ऐप आपको जरुर डाउनलोड करनी चाहिए। ये एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली Educational Apps में से एक हैं। ना सिर्फ आपकी अग्रेजी अच्छी होगी बल्कि इस सॉफ्टवेर में grammar पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया हैं। जिससे perfect english सीखना आसान बनता जाता हैं।

इस ऐप के द्वारा आप हिंदी के अलावा ये आपको 20 दूसरी भाषाओ को भी सिखने का विकल्प देती हैं। रोजाना आपको इंग्लिश अभ्यास के लिए खबरे, ऑडियो क्लिप और e-books भेजती हैं। एक फीचर जो इससे औरो से ख़ास बनता हैं वो हैं इसमें आप जब चाहे टीचर से बात कर सकते हैं। आपका कोई सवाल है या फिर भी बाधा वो ऑनलाइन ही आपकी प्रॉब्लम का हल बताएँगे। आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी English speaking class में बैठे हैं।

Click Here To Download : Hello App

3. LearnEnglish Grammar

दोस्तों अगर आप अपनी ग्रामर को पक्का करना चाहते है। इस ऐप में Grammar पर ही जोर दिया गया हैं। इस सॉफ्टवेर में एक हजार से ज्यादा सवाल होंगे जो आपके इंग्लिश को सुधारने में काफी मदद करेंगे। इसमें आपको 4 लेवल मिलेंगे जो BEGINNER से ADVANCED तक होंगे। जितने आपको इंग्लिश पहली आती उस हिसाब से अपने लेवल को सलेक्ट करके आप अंगेजी सीखना चालू कर सकते हैं। और आप अपने लेवल के हिसाब से इंग्लिश लर्निंग चालु कर सकते है।

Click Here To Download : LearnEnglish Grammar

Busuu (english speaking app in Hindi)

दोस्तों अगर आप घर बैठे अंग्रेजी बोलना और लिखना सिखने के लिए Busuu एक बहुत बढ़िया ऐप हैं। इसमें ग्रामर के साथ स्पेलिंग, वाक्य और आमतौर पर बातचीत में प्रयोग होने वाली लाइन भी बहुत ही इंटरैक्टिव तरीके से सिखाई जाती हैं। इसके एक विशेषता ये भी है की इसे आप बिना इन्टरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तभी इसे दुनिया भर में इंग्लिश सिखने के लिए डाउनलोड की जाने वाली बेस्ट offline English learning apps में से एक माना जाता हैं। आप अपने इंग्लिश सिखने से समबधित सवाल हेल्पडेस्क या फिर team@busuu.com पर ईमेल करके भी पूछ सकते हैं।

Click Here to Download : Busuu

Drops: Learn American English

दुनिया में इंग्लिश बोलने के 2 तरीके मशहूर है अमेरिकन और ब्रिटिश इंग्लिश। Drops App की विशेषता यह है की इससे आप दोनों तरह की इंग्लिश सीख सकते हैं जो की दूसरी ज्यादातर ऐप में आप्शन नहीं मिलता। इसमें एक 5 मिनट का सेशन होता हैं जिसमे आपको बस 5 मिनट देने होंगे और धीरे धीरे आपकी अंग्रेजी सुधरने लगेगी। इसमें English Grammar के बजाय बोलचाल में उपयोग होने वाली इंग्लिश पे ज्यादा जोर दिया जाता हैं। जिससे कम समय में ही इस भाषा का ज्ञान हो जाता हैं। इसमें आपको ऑफलाइन सपोर्ट भी मिलती हैं। जिन लोगो के पास समय का अभाव है उनके लिए ये ऐप बेस्ट हैं।

Click Here to Download : Drops

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *