अनमोल वचन-Anmol Vachan In Hindi

(सुविचार-Suvichar In Hindi)

सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन Best Anmol Vachan In Hindi

विफलता का मौसम सफलता के बीज बोने का सर्वश्रेष्ठ समय है – परमहंस योगानंद

बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों की गलती से सीखता है – पी सायरस

गुस्से से ज्ञान का प्रकाश बुझ जाता है – आर. जी. इंगरसोल

अवसर सूर्य उदय की तरह होते है यदि आप ज्यादा देर प्रतीक्षा करेंगे तो आप उन्हें गवा देंगे – अज्ञात

अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं – पॉल वैलेरी

बुद्धिमान व्यक्तियों को सलाह की आवश्यकता नहीं होती, मूर्ख लोग इसे स्वीकार नहीं करते है – बेंजामिन फ्रैंकलिन

लगन का अर्थ उन्नीस बार विफल होने के बाद 20वी बार सफल होना – जे. एंड्रयूज

सही राह पर होने के बाद भी यदि आप वहां बैठे ही रहोगे तो कोई गाड़ी आपको कुचलकर चली जायेगी – विल रोजर्स

वह एक मात्र स्थान है जहां आपके सपने असंभव होते हैं वह है स्वयं आपका मस्तिष्क – अज्ञात

आप आराम की जिंदगी जीना चाहते हैं तो कुछ परेशानी तो उठानी ही पड़ेगी – एबिगैल वैन ब्यूरेन

सफल व्यक्ति वह है जो खुद पर फेंकी गई ईटों से मजबूत नीव बना ले – डेविड ब्रीक्ले

कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा है, जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हो जहां आपने फसल बोई ही नहीं है – डेविड

मनुष्य अपने जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म से महान बनता है – चाणक्य

यदि आप बार-बार शिकायत नहीं करते हैं तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है – बर्नार्ड एम. बारुच

दीपक के प्रकाश की तरह अच्छे काम की ख्याति भी चारों और फैलती है – विलियम शेक्सपियर

आशा कभी आपको छोड़कर नहीं जाती है, आप इसे छोड़ते है – जॉर्ज वीनवर्ग

बिना उत्साह के आज तक कोई भी महान उपलब्धि पाई नहीं जा सकी है – राल्फ वाल्डो एमर्सन

विफलता परिश्रम छोड़ देने का नतीजा है – एफ. जी. जॉयनर

बाधाएं दरअसल भी भयावह चीजें है, जिन पर आपका ध्यान उस समय जाता है जब आप की नजर लक्ष्य से हट जाती है – हेनरी फोर्ड

सौंदर्य तो अस्थाई है लेकिन मन आपका जीवन भर साथ देता है – एलिशिया मेकेडो

विचारों को मूर्त रूप देने की क्षमता ही सफलता का रहस्य है – हेनरी वार्ड बीचर

धन बर्बाद करके आप निर्धन होते है लेकिन समय बर्बाद करके आप अपना जीवन नष्ट करते है – अज्ञात

जब आप दो बुराइयों में से छोटी बुराई को चुनते है, तो याद रखें कि वह अभी एक बुराई ही है – मैक्स लर्नर

आपकी प्रतिभा, आपको भगवान का दिया गया उपहार है, आप इसके साथ क्या करते है यह आपके द्वारा भगवान को दिया गया उपहार होता है – लियो बुसकेजलिया

चोट मारने के लिए लोहे के गर्म होने की प्रतीक्षा न करें बल्कि इसे चोट मार-मार कर गर्म करें – विलियम बी. स्प्रेग

चाहे यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो अथवा सबसे खराब समय हो, केवल और केवल समय ही हमारे पास होता है – आर्ट बचवाल्ड

शुरुआत करने का तरीका है, कि बातें बंद करें और काम शुरू करें – वाल्ट डिज्नी

हमारे अंदर अंधकार और रोशनी दोनों है, यह हमें चुनना है कि इनमें से हम किस को महत्व देते है – जे. के. रालिंग

मुझे आने वाले कल का भय नहीं है क्योंकि मैंने बीता हुआ कल देखा है और मुझे आज से प्यार है – विलियम ए व्हाइट

इस दुनिया में आजाद कौन है? वह व्यक्ति जो खुद पर नियंत्रण रखता है – होरेस

बड़ा सोचे, जल्दी सोचे, आगे सोचे विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है – धीरूभाई अंबानी

जो आप खुद पसंद नहीं करते उसे दूसरों पर भी थोपिए – कन्फ्यूशियस

स्वत: कुछ नहीं होता सब कुछ करना पड़ता है – जै. एफ. कैनेडी

उन सभी कारणों को भूल जाए कि कोई कार्य नहीं होगा, आपको केवल एक अच्छा कारण खोजना है कि यह कार्य सफल होगा – डॉ. राबर्ट

अपनी खुशियों की प्रत्येक पल का आनंद लें क्योंकि यह बुढ़ापे का अच्छा सहारा है – क्रस्टोफर मोल

सत्य से प्यार करें और गलती को क्षमा कर दें – वाल्टेयर

बुद्धिमता की पुस्तक में ईमानदारी सबसे पहला अध्याय है – अज्ञात

हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो हम अपने बच्चों को करते देखने के इच्छुक नहीं है – विघ्रम यंग

मित्रता आनंद को दोगुना और दुख को आधा कर देती है – मिस्र कि कहावत

सीखने से मस्तिष्क कभी थकता नहीं –अज्ञात

सफलता हमेशा के लिए नहीं होती, विफलता कभी घातक नहीं होती यह तो लगे रहने की प्रवृत्ति हैं जो मायने रखती है – विंस्टन चर्चिल

उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है जो सहायता करने की भावना रखता है – अब्राहम लिंकन

हमारी सबसे बड़ी महानता गिरने से बचने में नहीं है बल्कि हर बार गिरकर उठने में निहित है – कन्फ्यूशियस

अज्ञानता और विचार हीनता मानवता के विनाश के दो सबसे बड़े कारण है – जॉन टिलोटसन

जब भी कोई हंसने का अवसर मिले तो, “हंसे” यह एक सुलभ दवा है – लार्ड ब्रायन

हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है जिस दिन हम उन विषयों के बारे में चुप रहना शुरू कर देते हैं जो मायने रखते है – मार्टिन लूथर किंग

लंबी जिंदगी का महत्व नहीं है, जितना महत्व इसकी गहनता का है – राल्फ वाल्डो एमर्सन

पूरा जीवन एक अनुभव है आप जितने प्रयोग करते है, उतना ही इसे बेहतर बनाते है – राल्फ वाल्डो एमर्सन

अगर हम विफलता से शिक्षा प्राप्त करते है तो वह सफलता ही है – मैल्कम फोर्ब्स

एक बुद्धिमान व्यक्ति के प्रश्न में ही आधा उत्तर छिपा रहता है – सोलोमन इब्न गेबिरोल

विचारशील व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है- सोफोक्लेस

जीवन में दुखद बात यह है कि हम बड़े तो जल्दी हो जाते हैं लेकिन समझदार देर से होते है – अज्ञात

अच्छा निर्णय अनुभव से प्राप्त होता है लेकिन दुर्भाग्यवश अनुभव का जन्म गलत निर्णयों से होता है – रीटा माए ब्राउन

खुशी केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्राप्त होती है जो कि दूसरों को खुश करने के लिए प्रयासरत रहते है – अज्ञात

भविष्य केवल उनका है जो सपनों की सुंदरता में यकीन करते है – एलेअनोर रूज़वेल्ट

स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है – प्लेटो

हमारी पहचान हमेशा हमारे द्वारा छोड़ी गई उपलब्धियों से होती है – अमरीकी कहावत

यह व्यक्ति की स्वयं की सोच ही होती है जो उसे बुराइयों की ओर ले जाती है ना कि उसके दुश्मन की – बुद्ध

शिक्षा किसी घड़े को भरने जैसा नहीं है यह तो अग्नि प्रज्वलित करने के समान है – डब्ल्यू बी. बीट्स

अगर आप कदम उठाने से पहले सब सुनिश्चित करने की प्रतीक्षा करते हैं तो संभव है कि आप कभी ज्यादा कुछ कर ही न पाए – विन

तुम अपने मिनटों का ध्यान रखो, घंटे अपनी परवाह खुद कर लेंगे – अर्ल ऑफ चेस्टरफील्ड

सही प्रश्न पूछना में मेघावी बनने का मार्ग है – स्टीनमेज

अगर आप सफल होना चाहते है, तो आपको सफलता के घिसे-पिटे रास्तों पर चलने की बजाएं नए रास्ते बनाने चाहिए – जॉन डी. राकेफेलर

यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है तो डरे नहीं, आप गहरी खाई को दो चोटी छलांग लगाकर पार नहीं कर सकते – डेविड लाइड जॉर्ज

सबको गिला है, बहुत कम मिला है, जरा सोचिए…
जितना आपको मिला है, उतना कितनों को मिला है

सक्सेस पाने के लिए हर चीज सही करो और सही समय पे भी।

लफ्ज और उनको बोलने​ का लहजा ही होते हैं​ इंसान का आईना, शक्ल का क्या है​ वो तो उम्र और हालात के साथ,​ अक्सर बदल जाती है।

रिश्तों में वैसा ही संबंध होना चाहिए जैसे आंख और हाथ का होता है। हाथ को चोट लगती है तो आंखें रोती हैं और, आंसू आने पर हाथ ही उन्हें सहलाता है और साफ करता है।

सफलता की वह ऊंचाई किसी अभिशाप से कम नहीं जो इंसानियत और दयाभाव खोकर प्राप्त की गई हो।

हमें आने वाले कल से अपने आप अच्छे होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, बल्कि आज की गयी मेहनत और तैयारी ही उसे अच्छा बना सकती है।

जिंदगी काफी तेजी से आगे बढ़ती रहती है, और अगर आप थोड़े समय के लिए भी रुके तो जमाने से पीछे छूट जाओगे।

स्माइल्स हैप्पीनेस कि हार्ट बीट्स होती हैं। मुस्कुराइए! आपकी खुशिओं अपने आप जिंदा हो उठेंगी।

अपनी जिंदगी को सिर्फ आप स्वयं बदल सकते हो, और ये कार्य आपके लिए कोई और नहीं कर सकता।

अगर आप के अंदर आत्मविश्वास की कमी हो जाती है तो ये दुनिया डरावनी नजर आती है।

जो लोग सफर की शुरुआत करते हैं वे मंजिल भी पा लेते हैं। बस एक बार आगे होकर चलने का हौंसला जरूरी होता है, क्योंकि हिम्मत और बुलंद हौंसले वाले इंसानों का तो रास्ते भी इंतजार करते हैं।

इंसान को कभी भी घमंड और अभिमान नहीं करना चाहिए, भगवान ने जाने कितने अभिमानी लोगों को मिट्टी से बनाकर मिट्टी में मिला दिया।

इंसान अच्छा या बुरा नहीं होता, बस वक्त अच्छा और बुरा होता है।

हाथ की लकीरों की ताक़त का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि वे मुट्ठी में बंद होकर भी काबू में नहीं होती।

आप खुद सारे पापों के जिम्मेदार हैं, चाहे आपने किसी भी परिस्थिति में उन्हें किया हो।

सफलता का दूसरा नाम इच्छा है।

अगर आप काम को मजाक के रूप में लेंगे तो वो सही में आपको मजाक ही लगेगा।

सफल बनने के लिए 2 चीजों की आवश्कता होती है, पहली लोगों की परवाह ना करना और दूसरा आत्म मनोबल।

हमें कभी उस व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए जो वक्त के साथ स्वभाव बदल लेता है।

जीवन में सदैव सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है।

अतिसंघर्ष से चंदन में भी आग प्रकट हो जाती है, उसी प्रकार बहुत अवज्ञा किए जाने पर ज्ञानी के भी हृदय में भी क्रोध उपज जाता है।

संत दूसरों को दु:ख से बचाने के लिए कष्ट सहते रहते हैं, दुष्ट लोग दूसरों को दु:ख में डालने के लिए।

नीच की नम्रता अत्यंत दुखदायी है, अंकुश, धनुष, सांप और बिल्ली झुककर वार करते हैं।

संसार में ऐसे लोग थोड़े ही होते हैं, जो कठोर किंतु हित की बात कहने वाले होते है।

इस दुनिया में दुर्लभ कुछ भी नहीं है, अगर उत्साह का साथ न छोड़ा जाए।

माया के दो भेद हैं- अविद्या और विद्या।

दुखी लोग कौन सा पाप नहीं करते?

अहंकार मनुष्य का बहुत बड़ा दुश्मन है। वह सोने के हार को भी मिट्टी का बना देता है।

किसी भी मनुष्य की इच्छाशक्ति अगर उसके साथ हो तो वह कोई भी काम बड़े आसानी से कर सकता है। इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प मनुष्य को रंक से राजा बना देती है।

जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

प्रण को तोड़ने से पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

असत्य के समान पातक पुंज नहीं है। समस्त सत्य कर्मों का आधार सत्य ही है।

माता-पिता की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन जैसा दूसरा धर्म कोई भी नहीं है।

प्रियजनों से भी मोहवश अत्यधिक प्रेम करने से यश चला जाता है।

दुख और विपदा जीवन के दो ऐसे मेहमान हैं, जो बिना निमंत्रण के ही आते हैं।

वक्त सबको मिलता है, जिंदगी बदलने के लिए पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए!

तीन चीजें इंसान कभी नहीं खो सकता शांति, आशा, और ईमानदारी!

सुंदरता की तलाश में चाहे हम सारी दुनिया का चक्‍कर लगा आएं पर अगर वो हमारे अंदर नहीं है, तो कहीं नहीं मिलेगी!

नाम बड़ा किस काम का जो काम किसी के ना आये, सागर से नदियॉं भली जो सबकी प्‍यास बुझाये!!

जीत हासिल करनी हो तो, काबिलियत बढ़ाओं, किस्‍मत की रोटी तो कुत्‍तों को भी नसीब होती है।

अगर कोई व्‍यक्ति आपसे जलता है, तो ये उसकी बुरी आदत नही, बल्कि आपकी काबिलियत है, जो उसे ये काम करने पे मजबूर करती है।

अगर लगने लगे कि लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा, तो लक्ष्य को नहीं अपने प्रयासों को बदलें!

एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है, लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति खुद को मूर्ख समझता है!

भगवान से ना डरो तो चलेगा लेकिन कर्मो से जरूर डरना क्‍योंकि किए हुए कर्मो का फल तो भगवान को भी भोगना पड़ता है।

बहुत से गुणों के होने के बावजूद भी, सिर्फ एक दोष सब कुछ नष्ट कर सकता है।

मनुष्य को हमेशा मौका नही ढूंढना चाहिये, क्योंकि जो आज है वही सबसे अच्छा मौका है।

प्रेम एक ऐसा अनुभव है जो मनुष्य को कभी हारने नही देता, और घृणा एक ऐसा अनुभव है जो इंसान को कभी जीतने नही देता।

मनुष्य को हमेशा यह नही सोचना चाहिए की वो अपने जीवन में कितना खुश है, बल्कि यह सोचना चाहिये कि उस मनुष्य की वजह से दूसरे कितने खुश हैं।

जब तक हम किसी भी काम को करने की कोशिश नही करते हैं, जब तक हमे वो काम नामुमकिन ही लगता है।

मनुष्य को अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली वो लोग नहीं होते जिन्हे सब कुछ भाग्य से अच्छा-अच्छा मिलता है, बल्कि वो लोग होते हैं जिन्हे जो भी मिलता है उसे अच्छा बना लेते हों।

दुनिया की सबसे अच्छी किताब हम स्वयं होते हैं, खुद को समझ लीजिए सब समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

असफलता यह सिद्ध करती है प्रयत्न पूरे मन से नहीं बल्कि अधूरे मन से हुआ था।

बोलने से पहले सोचना चाहिए क्योंकि बोले गए वचन केवल माफ किए जा सकते हैं भुलाए नहीं जा सकते।

चिंता इंसान को हर तरह से कमजोर कर देती है।

भोर से पहले अंधकार होता है।

सच की विजय हमेशा देर से ही होती है।

वक्त जीवन और दिल के हर घाव को भर देता है।

इस दुनिया से एक दिन सब को जाना है, इसे कभी अपना स्थायी घर मत मानो।

ऐसे कर्म कभी मत करो की परमात्मा की दरगाह में जाकर पछताना पड़े।

ऐसी कोई भी कला नहीं जो अभ्यास से प्राप्त न हो सके।

धोखा एक विकल्प होता है न की कोई गलती।

दबाव से अनुशासन नहीं बल्कि विरोध पैदा होता है।

कितनी भी महँगी से महँगी घड़ी पहन कर देख लो वक्त कभी किसी का गुलाम नहीं होता।

भीड़ में खड़े होना बड़ा आसान होता है, अकेले खड़े रहने के लिए बड़ा साहस चाहिए।

बच्चों पर इसीलिए तो नूर-सा बरसता है, क्योंकि बच्चे शरारतें करतें हैं साजिशें नहीं।

बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सीखता है।

वो ज्ञान किसी काम का नही जिसका उपयोग न किया जाये।

पहले वैसे ही खुद बन कर दिखाओ जैसी दुनिया से उम्मीद रखते हो।

जिंदगी सबको एक ही सन्देश देती है कि ये कभी रूकती नहीं।

जब थक जाओ तो आराम कर लो पर हार मत मानो।

जिंदगी इतनी भी मुश्किल नहीं होती, मनुष्य इसमें खुद उलझ कर इसे मुश्किल बना देता है।

मनुष्य दिनों को याद नहीं बल्कि पलों को याद रखता है।

जिंदगी से प्यार करो जिंदगी तुम्हें वापिस प्यार करेगी।

मनुष्य का व्यक्तित्व उसके दिमाग पर भारी विचारों को व्यकत करता।

ऐसे कार्य को जरूर करना चाहिए, जिसे आप सोचते हो के नहीं कर सकते।

अगर तुम किसी से प्यार चाहते हो तो उसे बिना शर्त प्यार करो, एक न एक दिन वो जरूर प्यार लौटाएगा।

जहाँ प्यार है वहां जिंदगी है।

एक व्यक्ति का दुर्भाग्य या सुभाग्य उसकी पत्नी से होता है।

जीव का जन्म प्यार से होता है, और प्यार के लिए ही होता है।

क्रोध करते समय व्यक्ति सबसे अधिक क्रूरता स्वयं पर ही करता है।

वास्तव में भविष्य होता ही नहीं। इसका हमें निर्माण करना है।

संसार में हर किसी को शंकाएं घेरे रहती हैं, इनसे निकल कर ही मनुष्य लक्ष्य प्राप्त करता है।

प्रेमपूर्वक बोलकर किया अतिथि का सत्कार सामग्री द्वारा किए सत्कार से बहुत बढ़कर होता है।

दुर्बलताएँ और क्रूरता ही अत्याचार को जन्म देती है।

अन्याय की बुनियाद पर स्थापित राज्य कभी नहीं टिकता।

जहान में हर किसी को दरारों में झांकने की आदत है, दरवाजे खोल दो तो कोई पूछने भी नहीं आता।

माँ के बाद सिर्फ हिम्मत मनुष्य का साथ देती है जो मनुष्य को कभी हारने नहीं देती।

जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया, उस मनुष्य ने जीवन के दुखों पर काबू पा लिया।

अक्सर जिंदगी के सवाल, जिंदगी के जवाबों से कहीं ज्यादा कठिन होते हैं।

जिंदगी अपने आप को ढूंढने का नाम नहीं है, बल्कि जिंदगी अपने आप को बनाने का नाम है।

मौत से जिंदगी खत्म हो जाती है मगर रिश्ता नहीं।

हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई छुपा हुआ दर्द जरूर होता है।

जिंदगी अक्सर नए रिश्तों की आहट से पुराने रिश्तों को तोड़ देती है।

बिना कुछ किये जिंदगी गुजार देने से कहीं अच्छा है जिंदगी को गलतियां करते गुजार देना।

जो फूल सूखे वीरान बीहड़ों में मुसीबतों के साथ खिलते हैं, वो बहुत ही विरल और खूबसूरत होते हैं।

सुख और दुःख अपने आप नहीं आते, ये आपके किये हुए कर्मों का फल होता है।

खुशी महज मन की एक आंतरिक भावना है, जिसे बुरे समय में भी पैदा किया जा सकता है।

मनुष्य की सोच और विचारधारा समय के साथ बदल जाती है।

क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है जब वह अपने आप को कमजोर और हारा हुआ पाता है।

जीवन दुखों से भरा है और सुख की खोज जीवन का आधार है।

सत्य को केवल तभी जाना जा सकता है जब हृदय सच्चा होता है।

मनुष्य जैसा बोलता है, उसका व्यक्तित्व वैसा ही हो जाता है।

माना के ऊंचाई पर चढ़ना कठिन होता है, लेकिन उपर से नजारा भी अलग होता है।

रिश्ते, बेहद कच्चे धागे की तरह होते हैं, झट से टूट जाते हैं, और अगर फिर जोड़ो तो गाँठ पड़ जाती है।

मनुष्य किसी चीज की पीछे जितना भागता है वो मनुष्य से उतना दूर भागती है।

मनुष्य की बुद्धिमत्ता का पता उसके ज्ञान से नही बल्कि उसकी कल्पना से चलता है।

मनुष्य की सबसे बड़ी शिक्षक उसकी गलतियां होती हैं।

उपेक्षा करना सीख लेना ही आत्मिक शांति का मुख्य मार्ग है।

मनुष्य को उसके क्रोध की सजा नही मिलेगी, पर उसका क्रोध ही उसे सजा देगा।

अशिष्टता कमजोर मनुष्य की ताकत का महज नकली दिखावा होती है।

ऐसा कार्य करो जो सही हो न की जो आसान हो।

उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।

जिंदगी को आसान नहीं, बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है।

अगर किसी कार्य में हार ही माननी थी तो फिर सोचो के इतनी देर से उसमें क्यों समय खराब किया?

जिंदगी को जीने के कई सुन्दर कारण होते हैं।

आत्मविश्वास शांत होता है और असुरक्षा बेचैन होती है।

उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नही कर सकता जिसके पास सब्र की ताकत है।

जिंदगी में मनुष्य के आँखे बन्द करने से कभी मुसीबत नही टला करती है, बल्कि उस मुसीबत का सामना करने से मनुष्य की आँखे खुला करती हैं।

धोखा देने में भले ही बल हो, लेकिन प्यार वो बल है जिसमे आज भी हल है।

हर मनुष्य को ये याद रखना चाहिये, जब तक हम खुद पर विश्वास नही करेंगे, तब तक हम अपना सम्मान नही कर सकते।

अगर व्यक्ति अपनी पूरी लग्न के साथ कोई भी काम करता है, तब उसे कभी हार का मुँह देखना नही पड़ता है।

डर हमेशा आपको एक कैदी बना के रखेगा, जबकि खुले विचार आपको एक बादशाह बनाके रखेंगे।

हमें काम के साथ साथ हमेशा कुछ समय का विराम लेना चाहिए, ताकि खुद के बारे में भी कुछ सोच सकें।

सफल व्यक्ति कोई नया काम नही करता, बल्कि वो काम को नए तरीके से करता है।

हर दिन मेरा महत्वपूर्ण दिन है, अगर ये सोचकर हर व्यक्ति कार्य करे, तो उसको जीवन में सफल होने से कोई नही रोक सकता।

हमारे जीवन में जितनी मुश्किलें आएंगी, उनसे सबक लेके हम जीत को उतना ही बेहतरीन बना पाएंगे।

अगर सफलता का नाम जानना चाहते हो, तो जोर से खुदका नाम पुकारो, जवाब खुदबा खुद मिल जाएगा।

अगर जीवन जीना चाहते हो तो दुसरो के लिए जीना सीख जाओ।

आप अपना लक्ष्य तब तक नही पा सकते जब तक आप अपना आराम का स्तर नही छोड़ सकते।

अगर हम जिन्दगी में कमजोर बनके रहेंगे तो कठिनाइयाँ सबसे पहले हमारे ऊपर ही आक्रमण करेंगी।

ऐ दोस्त किसने तुझे कह दिया की हाथो की लकीरों पर जीवन टिका होता है, जा पूछ उस व्यक्ति से क्या जिसके हाथ नही होते तो वो क्या जीवित नही रहता।

मेरी जिंदगी के अनुभवों ने मुझे जीतना सिखा दिया।

हमें कभी भी काया और माया का घमंड नही करना चाहिए।

कामयाबी कुछ नही बस एक नाकामयाब व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है।

सफलता कुछ नही बस दुसरो से अलग मार्ग पे चलना है।

डर हारने से कहीं ज्यादा खोफनाक है।

एक असफल और सफल व्यक्ति में सिर्फ एक चीज़ का अंतर होता है वो है कुछ बड़ा करने की इच्छा।

ऐसा कोई सफलता का छोर या अंत नही है जहाँ पर आप जाके बोले की मै आज कामयाब हूँ।

एक बात हमेशा याद रखना दीपक हमेशा वही मिलेगा जहां अंधकार होगा फूल वहां मिलेगा जहां कांटा होगा वैसे ही ज्ञान भी वहीं मिलेगा जो उसका प्यासा होगा।

इंसान जब भी किसी चीज़ से परेशान होता है, तो वो उसको बदल लेता है, लेकिन वो फिर भी परेशान रहता है क्योंकि वो खुदको नही बदलता।

समझदार व्यक्ति हमेशा खुदकी प्रशंसा ना सुनकर बुराइयाँ सुनना पसंद करता है।

एक कामयाब व्यक्ति तब तक नही रुकता जबतक वो जीत नही जाता।

हमें हमेशा जो मिला है उससे खुश होना चाहिए लेकिन कभी संतुष्ट नही होना चाहिए।

एक अच्छा इंसान आपको हमेशा बुरा लगेगा जबकि एक बुरा व्यक्तित्व हमेशा आपको सम्मोहित करेगा।

ना जाने कितने सपने टूटे हैं, सिर्फ ये सोचकर कि लोग क्या कहेंगे।

बरसों पुराना टूटा रिश्ता भी जुड़ जाएगा लेकिन शर्त है कि उस व्यक्ति को आपकी जरूरत होनी चाहिए।

हमें सफल होने के बाद हमारा रौब अपने माता पिता को नही दिखाना चाहिए क्योंकि वे खुद हारे हैं आपको जिताने के लिए।

आप कितने भी बड़े व्यक्ति क्यों न बन जाएं लेकिन आप कभी पिता की आपके पीछे मेहनत और माँ की ममता का अंदाजा नही लगा सकते।

हमेशा सच फैसला करवाता है जबकि एक झूठ व्यक्तियों में फांसला करवाता है।

कभी आपने सांसे बिकते देखा है? अगर नही तो क्या आपने कभी गुब्बारे बेचने वाले को नही देखा।

आँसू को कभी कोई जगह नही देता यहाँ तक कि आंख में भी उसकी जगह नही है।

जब आप दुखी हो तो कोई फैसला मत लेना जबकि जब आप खुश हो तब कोई भी वादा मत करना।

हे! ऊपर वाले मुझे कौन याद करेगा इस अनजानी दुनिया मे बिना मतलब के तो ये लोग तुझे भी याद नही करते।

जिंदगी बस के कंडक्टर जैसी है सफर भी रोजका एक जैसा है लेकिन जाना कहीं नही है।

हमें हमेशा इतना बड़ा बनने का सोचना चाहिए कि हम उसको प्रोत्साहित कर सकें जो कि हमसे बेहतर है।

नेता लोग हर जगह एक जैसे ही होते हैं, वो लोग वहां पर भी ब्रिज बना देते हैं, जहाँ पर नदी भी नही होती।

हमें जिस चीज़ की जरुरत हो और वो हमें मिल जाए तो वो हमारे लिए सफलता है, जबकि मिली हुई चीज को शिद्दत से चाहना प्रसन्नता है।

बहुत से लोग ये सोचकर दुखी होते हैं कि वो किसके लिए जी रहे हैं, जबकि वे लोग शायद ये भूल जाते हैं कि वो लोग कामयाबी के लिए जी रहे हैं।

हर कोई मुश्किल कार्य से बचता है जबकि वे भूल जाता है जिन्दगी का हर पहलु एक इम्तेहान है। अक्सर सफलता वही लोग पाते हैं, जो कश्ती को समुन्द्र तक ले जाया करते हैं।

हम सबके पास गुण नही है लेकिन हमारे पास अवसर जरुर है उन गुणों को निखारने का।

जीवन में अनेक रिश्ते ना सही पर कुछ रिश्ते होने जरुरी है, किन्तु उन रिश्तो में हमारा जीवन छुपा हुआ होना चाहिए।

एक बार बाहर निकल के देखो दोस्त, आपको पता लग जाएगा सिर्फ आपके अलावा आपको कोई प्यार नही करता।

जब तक हम शिक्षा ले रहे हैं तबतक हम जिन्दा हैं जिस दिन ज्ञान नही उस दिन हम नही।

कामयाब लोग हमेशा अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत सारी मेहनत नही करते, पर वो जो मेहनत करते हैं सूझ बुझ के साथ ही करते है।

आप कितनी बार गिर रहे हैं, ये कभी मायने नही रखता, लेकिन आप कितनी बार गिरके अपने लक्ष्य को हासिल कर रहे हैं, ये मायने रखता है।

जब तक मनुष्य के जीवन में सुख-दुख नही आयेगा, तब तक मनुष्य को ये एहसास कैसे होगा कि जीवन में क्या सही है और क्या गलत। हमेशा मनुष्य को परछाई और आईने की तरह दोस्त बनाने चाहिए, क्योंकि परछाई कभी साथ नही छोड़ती और आईना कभी झूठ नही बोलता।

अगर कोई मनुष्य आपको केवल जरूरत पड़ने पर ही याद करता है तो उस बात का बुरा मत मानो, क्योंकि जब अँधेरा हो जाता है तभी दिए की याद आती है।

धोखा उस फल का नाम होता है जो आसानी से किसी भी बाजार में मिल जाता है और बहुत खूबसूरत होता है।

जो व्यक्ति समझदार होता है वो खुद गलतियां नही करता है, बल्कि दुसरो की गलतियों से ही सब कुछ सीख लिया करता है।

लोग क्या कहेंगे, अगर ये सोचकर आप कुछ नही कर रहे तो आप जीवन की पहली परीक्षा में हार गये।

स्पष्ट बोलना पीठ पीछे बोलने से कई गुना बेहतर है।

अगर आप सफलता का आनंद उठाना चाहते हैं, तो अपने जीवन में कठिनाइयों का आगमन करवाइए।

जब अपने खफा होने लग जाएँ तो आप समझ लेना आप सही राह पर हैं।

सफलता खुशी का कारण नही है, बल्कि खुशी सफलता का कारण है।

हमें हमारा लक्ष्य प्राप्त करते वक्त सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।

जिंदगी में कठिनाइयाँ हमें सही रास्ता दिखा जाती हैं।

हमें हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि अगर हम उनको देख सकते हैं, तो हम निश्चय ही उनको पूरा भी कर सकते हैं।

आप जिस भी स्तिथि में हैं, आप वहीं से लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश कीजिये, बजाए किसी के आगे हाथ फैलाने के।

वर्तमान को सबसे बेहतरीन पल बनाओ क्योंकि वो वापिस नही आता।

जिन्दगी एक खेल सी प्रतीत होती है, क्योंकि अगर आप इसमें भाग ले रहे हैं और आपको कायदे कानून नही पता तो आप निश्चय ही हारेंगे।

अगर आप जिन्दगी की दौड़ में धीरे चलते हुए भी कभी रुके नही हैं, तो यकीन मानिए आप सबसे तेज है।

हमेशा खुद से प्रश्न कीजिये, आखिर मै सबसे अलग क्यों हूँ? सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगर आप को कोई काम करने में मजा नही आ रहा है, इसका मतलब है कि वो कार्य आपके करने लायक नही है।

अगर आप संतुष्ट नही हैं, तो आप सक्सेसफुल भी नही हैं।

हमेशा कामयाब व्यक्ति सही ढंग से अपने लक्ष्य तक पहुँचता है, चाहे उसके रास्ते में कितनी ही कठिनाइयाँ क्यों न आएं।

आप कभी भी कामयाब नही बन सकते अगर आप अपने अतीत को याद करके परेशान रहते हैं।

जिस दिन आप बुरे विचारों के ऊपर अच्छे विचारों को रख देंगे, जिन्दगी खुदबखुद और बेहतरीन हो जाएगी।

अक्सर मैंने उन लोगो को अकेला देखा है, जो दुसरों की फिक्र करते हैं।

ज्ञान की रौशनी हमें दूर तक ले जाती है।

अगर हम हमारी ताकत का किसी की भलाई में इस्तेमाल नही कर सकते तो वो ताकत हमारे लिए एक दिन कठिनाई का पहाड़ भी ला सकती है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि सफलता कितनी आगे तक जाती है, तो आपको असम्भवता को मात देकर आगे आना होगा।

इन्सान का व्यक्तित्व तब ही उभर के आता है जब वो अपनों से ठोकर खा के आता है।

जो लोग सफल होते हैं, वो सपने जरुर देखते हैं, लेकिन उन्हें सपने सोते वक्त नहीं आते बल्कि मेहनत करते वक्त आते हैं।

जो लोग सोच बदल लेते हैं, वो लोग दुनिया बदलने की ताक़त रखते हैं।

शेर हमेशा पीछे होकर छलांग लगाता है, वैसे ही जिन्दगी भी हमें पीछे करती है ताकि हम और आगे बढ़ सकें।

व्यक्ति जिस नजर से दुनिया को देखता है, दुनिया वैसे ही बनके उसको दिखाती है।

हमारा जीवन सिर्फ ये सोचने में चला जाता है, कि हमारे पास क्या नही है, जबकि जो हमारे पास होता है हम उसका लाभ नही उठा पाते।

अपना लक्ष्य सिर्फ एक विचार को बनाओ और उस लक्ष्य के पीछे पड़ जाओ, फिर अवश्य ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

हर एक कठिन कार्य के पीछे एक पुरस्कार छुपा होता है।

इंसान के मन में चाह हो, तो राह अँधेरे में भी दिख जाती है।

एक सफल इंसान की नीव उसके अच्छे विचार होते हैं।

गलती हर कोई करता है, लेकिन कई लोग कुछ सीख कर निखर जाते हैं, जबकि कई लोग न सीख कर भिखर जाते हैं।

एक सफल व्यक्ति हमेशा नई चीज सिखने के लिए तैयार रहता है, जबकि एक असफल इंसान नई चीज़े सीखने से डरता है।

आसानी से नही मिलती कामयाबी ए दोस्त, लोगों के दिलों में नफरत की चिंगारी लगानी पड़ती है।

हमेशा खुद से सवाल करो कि मै हूँ तो क्यों हूँ और मै कोई काम नही कर सकता तो क्यों नही कर सकता?

हम दुखी होने के बावजूद भी अगर हँसे तो हम सफलता की एक मंजिल चढ़ चुके हैं।

हमारे पास बचपन से ही दो रास्ते होते हैं या तो हम सही रास्ता चुन लें, नही तो कठिनाइयाँ हमारा रास्ता चुन लेंगी।

सफलता और कुछ नही है, बस वो आपके परिश्रम का मीठा फल है।

आप अपनी आम जिन्दगी को सबके लिए अहम बना सकते हैं सिर्फ अपने विचारो को बदलकर।

आप हमेशा खुद को सर्वश्रेष मानिए और एक दिन सही में आप सर्वश्रेष्ठ होंगे।

अगर हम हमारी जिन्दगी सिर्फ कल के बारे में सोचने में निकाल देंगे तो हम हमारी जिंदगी के अहम पलो को नही जी पाएंगे।

जिंदगी हमें हमेशा एक नया पाठ पढ़ाती है, लेकिन हमें समझाने के लिए नही बल्कि हमारी सोच बदलने के लिए।

अगर समय किसी का इंतज़ार नही करता, तो आप सही समय का इंतज़ार क्यों करते हो, जो समय चल रहा है वही सबसे बेहतर समय है।

सिर्फ एक पैसा ही है जो दो व्यक्तियों के बिच में अंतर पैदा करता है।

अगर हमें हमेशा जीवन में सफलता मिलती रहेगी तो हमें जिन्दगी का असल अर्थ समझ नही आएगा।

किसी ने सही कहा है जो गरजते हैं वो बरसते नहीं, इसलिए हमें कुछ भी करने से पहले उसकी चर्चा नही करनी चाहिए।

अगर हम कुछ भी करने का निश्चय कर लें, तो उसे हम करके ही रहते हैं, क्योंकि असंभव जैसा इस दुनिया में कुछ भी नहीं।

मै सबसे ज्यादा होशियार हूँ, यही सोच हमें जिदगी में आगे नही बढ़ने देती है।

हमें हमेशा दूसरों की गलती से सीख लेनी चाहिए, नही तो जब तक हम उसको अपने ऊपर आजमाएंगे तबतक जिन्दगी खत्म हो चुकी होगी।

कटी हुई टहनियाँ भी कहाँ पर छांव देती है, हद से ज्‍यादा उम्‍मीदें हमेशा घाव ही देती है।

जब तक किसी काम को किया नही जाता तब तक वह असंभव लगता है।

अगर वो आपको याद नहीं करते तो आप याद कर लीजियें रिश्‍ते निभाते वक्‍त मुकाबला नहीं किया जाता!

चैन से जीने के लिए 4 रोटी और 2 कपड़े काफी है पर बेचैनी से जीने के लिए 4 गाड़ी और 2 बंगले भी कम है।

मधुर वाणी बोलना एक महँगा शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहीं! अपने खराब मूड के समय बुरे शब्द न बोलें, क्योंकि खराब मूड को बदलने के बहुत मौके मिलेंगें पर… शब्दों को बदलने के नहीं !!

जलील मत करना किसी गरीब को अपनी चौखट पर वो सिर्फ भीख लेने नहीं दुआ देने भी आता है!!

न हिंदू ने राम देखा है, न मुसलमान ने अल्‍लाह, बस उस भिखारी ने सिक्‍कों की खनक में खुदा देखा

माचिस किसी दूसरी चीज को जलाने से पहले खुद को जलाती हैं..! गुस्सा भी एक माचिस की तरह है..! यह दुसरो को बरबाद करने से पहले खुद को बरबाद करता है…

आज का कठोर व कङवा सत्य !! चार रिश्तेदार एक दिशा में तब ही चलते हैं, जब पांचवा कंधे पर हो…

रिश्तों की बगिया में एक रिश्ता नीम के पेड़ जैसा भी रखना, जो सीख भले ही कड़वी देता हो पर तकलीफ में मरहम भी बनता है…

परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना, मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है…

जीवन का सबसे बड़ा गुरु वक्त होता है, क्योंकि जो वक्त सिखाता है वो कोई नहीं सीखा सकता…

कीचड़ में पैर फंस जाये तो नल के पास जाना चाहिए मगर, नल को देखकर कीचड़ में नही जाना चाहिए, इसी प्रकार… जिन्दगी में बुरा समय आ जाये तो… पैसों का उपयोग करना चाहिए मगर… पैसों को देखकर बुरे रास्ते पर नही जाना चाहिए…

बहुत ही सुन्दर वर्णन है- मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए… अभिमान मर जाएगा
आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए… पत्थर दिल पिघल जाएगा
दांतों को आराम देकर देखिए…… स्वास्थ्य सुधर जाएगा
जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए… क्लेश का कारवाँ गुजर जाएगा
इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए…. खुशियों का संसार नजर आएगा…

पूरी जिंदगी हम इसी बात में गुजार देते हैं कि ..
“चार लोग क्या कहेंगे”,
और अंत में चार लोग बस यही कहते हैं कि “राम नाम सत्य है”

शब्दों की ताकत को कम मत आंकिये…
साहेब क्योकि छोटा सा “हाँ” और
छोटा सा “ना” पूरी जिंदगी बदल देता है।

जो पानी से नहायेगा वो सिर्फ लिबास बदल सकता है…
लेकिन जो पसीने से नहायेगा वो इतिहास बदल सकता है…

“बुराई” करना रोमिंग की तरह है!
करो तो भी चार्ज लगता है और
सुनो तो भी चार्ज लगता है!
और
“नेकी” करना जीवन बीमा की तरह है!
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी
तो “धर्म” की प्रीमियम भरते रहिये
और अच्छे कर्म का”बोनस” पाते रहिये!

आपके सामने जो दूसरों की बुराई करता है, उससे आप यह उम्‍मीद मत रखें की वह दूसरों के सामने आपकी तरीफ करेंगा।

इंसान को वक्‍त-वक्‍त पर, अपनी तारीफ खुद ही कर लेनी चाहिए। बुराई करने के लिए जो, दूसरे खाली बैठे ही हैं।

छोटी छोटी खुशियां ही तो जीने का सहारा बनती है, ख्वाहिशों का क्या वो तो पल-पल बदलती है।

आप कब सही थे इसे कोई याद नहीं रखता, आप कब गलत थे इसे कोई नहीं भूलता!

आधी जिंदगी गुजार दी हमनें पढ़ते-पढ़ते और सीखा क्‍या? एक दूसरे को नीचा दिखाना!

कुछ लोग तो आपसे सिर्फ इसलिए भी नफरत करते हैं, क्‍योंकि… बहुत सारे लोग आपसे प्‍यार करते है।

जिस धागे की गांठें खुल सकती हैं उस धागे पर कैंची नहीं चलानी चाहिए।

बुराई कितनी भी बड़ी हो, परंतु अच्‍छाई के सामने छोटी ही होती है।

हमारी जिंदगी स्वंय एक प्रयोग है जितने ज्याद प्रयोग करोगे उतने ही बेहतर बनोगे।

तेरी रजा को समझ पाऊं ये हुनर मुझमें नहीं मेरे मालिक, जिंदगी को आजमाने के बाद बस इतना जाना है कि तूने जो किया मेरे भले के लिए किया है।

नाराजगी भी बड़ी प्यारी सी चीज है, चंद पलो में प्यार को दुगुना कर देती है।

लोग बहुत अच्छे होते हैं अगर हमारा वक्त अच्छा हो तो।

अगर आप कोई काम करते हो, तो शुरू में असफलता कि डिग्री मिले, तो हार न माने एक दिन आपको सफलता कि डिग्री जरुर मिलेगी।

अपनी झोंपड़ी में राज करना, दूसरों के महल में गुलामी करने से बेहतर है।

मुद्दतें लगीं बुनने में ख्वाब का स्वेटर, तैयार हुआ तो मौसम बदल चूका था।

मजाक और पैसा सोच समझकर उठाना चाहिए।

बोलकर नहीं करके दिखाओ क्योंकि, लोग सुनना नहीं देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

बड़ा होने के बाद भी अपनी सीमा में रहो क्योंकि बड़ी-से-बड़ी कंपनी भी अपने नाम के पीछे भी लिमिटेड लगाती है।

भगवान उसकी मदद करता है जो खुद अपनी मदद करता है।

कभी भी जो काम आप आज कर सकते हैं उसे कल पर मत टालिए।

खुद में वह बदलाव लाइए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

किसी व्यक्ति को एक मछली दीजिए तब आप एक दिन के लिए उसका पेट भरेंगे। किसी व्यक्ति को मछली पकड़ना सिखा दीजिए तब आप जीवन भर के लिए उसका पेट भर देंगे।

उस काम को चुने जिसे आप पसंद करते हैं फिर आप पूरे जीवन एक दिन भी काम नहीं करेंगे।

जीवन कि लंबाई नहीं, बल्कि गहराई मायने रखती है।

एक निराशावादी को हर अवसर में कठिनाई दिखाई देती है और एक आशावादी को हर कठिनाई में अवसर दिखाई देता है।

जीतने वाले कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी जीतते नहीं।

अक्सर लोग गलत चीज पर कड़ी मेहनत कर रहे होते हैं लेकिन सही चीज पर काम करना कड़ी मेहनत करने से ज्यादा जरुरी होता है।

सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम न लेना है। इस दुनिया में जो सचमुच इतनी तेजी से बदल रही है, सिर्फ एक रणनीति जिसका फेल होना तय है वह है-जोखिम न लेना।

जब तक आप समुद्र के किनारे को छोड़ने का साहस नहीं करेंगे तब तक आप समुद्र पार नहीं कर सकते।

हजार मीलों लंबी यात्रा भी सिर्फ एक कदम से ही शुरू होती है।

जब यह स्पष्ट हो जाए कि लक्ष्यों को प्राप्त करना संभव नहीं है तो लक्ष्यों को न बदलते हुए अपने कार्य करने के तरीके को बदल
दीजिए।

कुछ भी बहुत कठिन नहीं है अगर उसे छोटे-छोटे कार्यों में बाँट लिया जाए।

गुलाब देने वाले लोगों के हाथों में उसकी थोड़ी खुशबु जरुर रह जाती है।

क्रोध करने की आदत, गर्म कोयले को किसी दूसरे पर फेंकने कि नीयत से पकड़े रहने के समान है, इसमें केवल आप ही जलते हैं।

सत्य के मार्ग पर चलते हुए कोई व्यक्ति दो ही गलतियाँ कर सकता है-पूरा रास्ता तय न करना और इसकी शुरुआत ही न करना।

अगर आपको यह Anmol Vachan अच्छे लगे तो कृपया अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूले धन्यवाद। अगर आपका कोई सवाल है चाहो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *