कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सफल वह नहीं जो कभी हारा ना हो बल्कि सफल वो है जो बार बार हारकर भी उठ खड़ा हुआ हो। सफलता मिलेगी जरूर एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो | आज हम आपको कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताएँगे जिन्होंने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी बल्कि हर कठिन समय में नयी ऊर्जा के साथ उठ खड़े हुए देश और दुनिया में अपना नाम रोशन किया और आज दुनिया उनके काम का लोहा मानती है अगर वो भी निराश और हताश होक बैठ जाते तो आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते अपने काम पर सतत लगे रहे चाहे दिन हो या रात सुबह हो या शाम बारिश हो या धुप सुख हो या दोष बस म्हणत करते रहो लगे रहो –

Story no.- 1

एक बच्चा स्कूल से निकाला गया, क्यूंकि स्कूल की टीचर उसे मंदबुद्धि समझते थे। वह गणित के आसान से आसान सवाल भी हल नहीं कर पाता थावह के शिक्षक उसको पढ़ा पढ़ा के थक गए थे और अंत में उसको स्कूल से निकल दिया गया और उसके पेरेंट्स को कहा गया कि वह कभी जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकता। उसकी माँ ने उसे घर पर ही शिक्षा दी और वो इंसान एक दिन दुनियां का सबसे बड़ा वैज्ञानिक बना।

उस मंदबुद्धि बच्चे का नाम है – अल्बर्ट आइंस्टीन

Story no.- 2

एक व्यक्ति जिसे रेडियो समाचार प्रसारक news broadcaster के इंटरव्यू से निकाल दिया गया क्यूंकि उसकी आवाज उन्हें अच्छी नहीं लगी, और कहा गया कि वह कभी famous इंसान नहीं बन सकता। दुनिया आज उनकी आवाज़ की दीवानी है |

वह इंसान हैं – अमिताभ बच्चन, जो आज अपनी आवाज के कारण बॉलीवुड के महानायक हैं

Story no.- 3

एक छोटा बच्चा, जो अपने 7 भाई बहनों में पाँचवें नम्बर का था। बचपन में बच्चा अपनी पढाई की फ़ीस भरने के लिए सुबह सुबह अख़बार बाँटा करता था। स्कूल में बेशक को दिखने में सुन्दर नहीं था लेकिन विज्ञान के प्रति उसके सपने बड़े बड़े थे। जब उसने पहला रॉकेट बनाया वो फ्लॉप हो गया, पहली मिसाइल बनायीं वो भी सफल नहीं हो पायी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और भारत का “मिसाइल मैन” के नाम से प्रसिद्ध हुआ। और आगे चलकर वो देश के राष्ट्रपति भी बने |

उस बच्चे का नाम है – ऐ पी जे अब्दुल कलाम

Story no.- 4

एक 22 साल का लड़का जो अपनी इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहा था। उसे अनेकों बड़ी कम्पनियों ने नौकरी पर रखने से मना कर दिया। TOYOTA MOTORS जैसी बड़ी कम्पनी ने उसे नौकरी से रिजेक्ट कर दिया, लेकिन उस लड़के ने अपनी लगन के दम पर एक अपना छोटा ऑटोमोबाइल का काम किया। एक दिन इस लड़के ने HONDA MOTOR CORPORATION की स्थापना की और TOYOTA MOTORS जैसी बड़ी कम्पनी को मार्केट में पछाड़ दिया जिसने किसी ज़माने में उसे नौकरी देने से भी मना कर दिया था। जिसने ये सिद्ध किया कि “आवश्यकता ही अविष्कार की कुंजी है”

उस लड़के का नाम है – SOICHIRO HONDA

Story no.-5

एक लड़की जिसे अपनी विकलांगता के कारण कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसने सिद्ध किया कि जिन लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं, वे मुश्किलों से नहीं डरते और सफलता को उनके आगे झुकना ही पड़ता है। UPSC Civil Services Exam 2014 में उसने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। उसने लोगों को सिखाया कि – Nothing is Impossible

उस विकलांग लड़की का नाम है – इरा सिंघल

Story no.-6

एक लड़का जो मेरठ से घर से भागकर मुंबई सिंगर बनने आया। काफी समय तक मुंबई के अँधेरी रेलवे स्टेशन पर सोया। माँ बाप को उनसे बहुत उम्मीदें थी लेकिन उसे अपना भविष्य बहुत ख़राब दिखाई दे रहा था। कई रातें बिना खाने के प्लेटफॉर्म पे सोकर ही गुजारी एक बार तो उन्होंने आत्महत्या तक करने की सोची वो बहुत ही डिप्रेशन में चले गए थे और कई दिन उन्हों ने हरिद्वार के एक आश्रम में भी गुजरा फिर एक मौका मिला और वो संगीत की दुनियां में छा गया।

उस लड़के का नाम है – कैलाश खेर

Story no.- 7

एक शख़्श जो ना तो पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और ना ही कोई बहुत अच्छा स्किल उनके अंदर था, 1980 मे सीनियर सेकेंड्री स्कूल पास करने के बाद उन्हें परिवार की दयनीय स्थिति होने के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा। घर की आर्थिक मदद करने के लिए वे स्कूल टाइम से ही नौकरी करने लगे थे, कुछ पैसा बचा कर उसने अपना बिज़नेस शुरू करने की सोची। जो किसी जमाने में एक कॉलेज dropout थे लेकिन आज वो एक मिलिनएयर antivirus कंपनी Quick Heal Technologies के CEO हैं

उस शख़्श का नाम है – कैलाश कटकर [Quick Heal Antivirus के मालिक]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *